September 19, 2024

www.bennews24live.com/Bharaas

पर्यावरण दिवस पर टाइगर स्पोर्ट्स क्लब का उद्धाटन

Ben News 24 Live

हाजीपुर(वैशाली)पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर बिहार के टाइगर मुहम्मद परवेज आलम उर्फ टाइगर के सौजन्य से चल रहा टाइगर स्पोर्ट्स क्लब का शुभ उदघाटन स्थानीय मुखिया सरोज सिंह,सरपंच साजदा खातून,खेल शिक्षक सुरेश कुमार व अमित सिंह,भारतीय सेना के घनश्याम यादव के हाथों उच्च विद्यालय चक उमर के मैदान में पेड़ लगाकर किया गया।मुखिया सरोज सिंह ने कहा कि खेल हमारे जीवन का बहुत महत्वपूर्ण भाग है।खेल हमारे जीवन को सफल बनाने में योगदान करता है।इस मौके पर खेल शिक्षक सुरेश कुमार और अमित सिंह ने कहा की गांव के बच्चे के अंदर में बहुत सारे हुनर और क्षमता होते है परंतु सही मार्गदर्शन नही मिलने के कारण वह आगे नही बढ़ पाते है।इस मौके पर मोहम्मद परवेज उर्फ टाइगर ने कहा कि इस टाइगर क्लब में खेल के साथ-साथ आर्मी,नेवी,एयरफोर्स, जीडी,बिहार दरोगा,बिहार पुलिस, रेलवे अन्य सभी फिजिकल की तैयारी कराई जाती है।इसके बाद कई प्रकार की खेल की तैयारी कराई गई जैसे- खोखो,बैडमिंटन,एथलेटिक्स अन्य कई प्रकार के खेल कराया गया। बैडमिंटन के कोच वियोग कुमार ने बच्चे को बैडमिंटन खेल को सिखाया सभी बच्चे ने बड़ी उत्साह के साथ खेल कार्यक्रम में भाग लिया साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया।एक साथ नारा भी दिया गया “ग्रो विथ टाइगर स्पोर्ट्स”।इस मौके पर सुमन सिंह,मोहम्मद इरफान, अमित,जितेंद्र,मंजेश,विजय,मुकेश, निखिल,अंशु,पालकी,विनय,सौरभ, निशा,सपना यादव,नेहा व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित हुए।