September 19, 2024

www.bennews24live.com/Bharaas

पेंड मे फांसी के फंदे से झूलता मिला महिला का शव, पिता ने दहेज के लिए हत्या का लगाया आरोप

Ben News 24 Live

धमौल ओपी के बीजूबीघा गांव की है घटना, ग्रामीण कह रहे आत्महत्या।

नवादा जिले के धमौल ओपी के बीजू बीघा गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बुधवार की शाम घर के अंदर ही फांसी के फंदे से झूलता शव पाया गया। ससुराल के परिजन और ग्रामीण घटना को आत्महत्या बता रहे हैं, वहीं पिता ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टरमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा लाया गया है।
मृतका बीजूबीघा के सुभाष कुमार की 22 वर्षीया पत्नी अंजली कुमारी बताई गई है। दो वर्ष पहले शादी हुई थी। गोद में छह माह की बेटी है।
परिजनों ने बताया कि घर के सभी लोग खेत में काम करने गए हुए थे। जब वापस आए तो वह फंदे में झूलती दिखी। तत्काल सूचना धमौल ओपी की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने फंदे में झूलते शव को उतारा और पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेज दिया। गांव वालो ने बताया कि मृतका मानसिक रूप से बीमार थी।
वहीं, मृतका के मायके वालों ने दहेज प्रताड़ना को लेकर हत्या का आरोप लगाया है। धमौल ओपी प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि प्रथम द्रष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। वैसे, सभी बिंदुओं पर जांच शुरू की गई है।
आवेदन मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि मृतका अंजली की दो वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी। उसका एक छह माह की बेटी भी है।
बेटी की मौत से मां, पिता उमेश महतो एवं अन्य परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल बना हुआ है। मायके में गम का माहौल बना हुआ है।
मृतका के पिता कादिरगंज ओपी क्षेत्र के घोसतामा निवासी उमेश महतो ने बताया कि 2020 में हिंदू रीति रिवाज से बड़े धूमधाम से बेटी की शादी बीजूबीघा निवासी राजो महतो के सुपुत्र सुभाष कुमार के साथ किया था। दो साल में ही उसकी मौत हो गई।