October 18, 2024

www.bennews24live.com/Bharaas

जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष चंदेश्वर विंद के असामयिक निधन

Ben News 24 Live

जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष चंदेश्वर विंद के असामयिक निधन पर जदयू और राजद सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया। जहानाबाद। जिले के जदयू के पूर्व जिला अध्यक्ष चंदेश्वर विंद के असामयिक निधन पर जिले में शोक की लहर दौड़ गई। इनके निधन की सूचना मिलते ही जिले के सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न पार्टी के नेता और कार्यकर्ता ने अपना शोक व्यक्त किया है। उनके पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण करने के लिए सांसद चंदेश्वर चंद्रवंशी , जहानाबाद के विधायक कुमार कृष्ण मोहन सहित कई गणमान्य लोगों ने माल्यार्पण कर शोक व्यक्त की। नेताओं ने कहा कि वे अपने जीवन में गरीब लोगों की सेवा की भावना से हर स्तर पर तत्पर रहते थे।