October 18, 2024

www.bennews24live.com/Bharaas

जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष चंदेश्वर बिंद का निधन,

Ben News 24 Live

जहानाबाद । जिले के जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष चंदेश्वर बिंद की निधन से जदयू परिवार को अपूर्णीय क्षति हुई है। जदयू जिला अध्यक्ष सह पूर्व विधायक राहुल शर्मा ने कहा कि बिंद एक कुशल कार्यकर्ता थे।इनके असमायिक निधन से जदयू कार्यकर्ता मर्माहत है। कभी भी कार्यकर्ताओं के सुख दुख में हमेशा तत्पर रहते थे।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के मान सम्मान से उन्होंने कभी समझौता नहीं किए। सामाजिक कार्यों में गहरी रुचि रखते थे। जिसकी वजह से अपने क्षेत्रों में लोगो के लोकप्रिय थे। ईश्वर दिवंगत आत्मा चिरशांति प्रदान करें एव शोक संतृप्त परिवार धैर्य प्रदान करे।

इस श्रद्धांजलि अर्पित करने ,संगठन प्रभारी महेंद्र कुमार सिंह, जिला अभियान प्रभारी गोपाल शर्मा, प्रधान महासचिव रामभवन सिंह कुशवाहा,जगदीश कुशवाहा, दिलीप कुशवाहा, रंगनाथ शर्मा,जिला प्रवक्ता अमित कुमार पम्मु, शम्भू शर्मा, मनोज चंद्रवंशी, प्रखण्ड अध्यक्ष रणधीर पटेल,रामप्रवेश कुशवाहा,राजेश मालाकार, प्रमिला कुशवाहा, मुर्तजा अंसारी,सुनील पाण्डेय , अश्विनी शर्मा,कल्पनाथ कुमार, रामनरेश कुशवाहा,राजू पटेल,सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।