October 18, 2024

www.bennews24live.com/Bharaas

उप प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दिया इस्तीफा

Ben News 24 Live

लखीसराय . चानन प्रखंड में उप प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पत्र दिए जाने के बाद गुरुवार 3 अक्टूबर को उप प्रमुख पद के लिए चुनाव प्रखंड कृषि कार्यालय में सहमति पत्र दिया जाना था लेकिन इस दौरान कुंदर पंचायत समिति निभा कुमारी, कुंदर पंचायत समिति उर्वशी देवी, इटौन पंचायत समिति बेबी देवी, संग्रामपुर पंचायत समिति निरंजन पासवान, भलुई पंचायत समिति शिवनंदन बिंद, लाखोचक के पंचायत समिति पप्पू राम, महेशलेटा की पंचायत समिति बुलबुल देवी, खुटुकपार की पंचायत समिति बिंदी कुमारी, मलिया की पंचायत समिति यशोदा देवी ने पहुंच कर उप प्रमुख के खिलाफ वोट किया, और उप प्रमुख को उनके कुर्सी से हटाने का काम किया। वही प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रिया कुमारी और जिला कल्याण पदाधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि अविश्वास प्रस्ताव पत्र देने के बाद 30 सितंबर को उप प्रमुख ने खुद से अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था। इस त्यागपत्र को वापस लेने को लेकर सात दिनो तक आवेदन दायर किया जा सकता था लेकिन कोई आवेदन या अर्जी नही पहुंचा और आज तमाम लोगो ने विरोध में मत दायर किया। अब जिलाधिकारी के द्वारा निर्वाचन आयोग को सूचना की जानकारी लिखने के बाद इस पद के लिए चुनाव होना तय होगा।