September 16, 2024

www.bennews24live.com/Bharaas

हार्डकोर नक्सली दिनेश कोड़ा गिरफ्तार।

Ben News 24 Live


लखीसराय में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। चानन पुलिस ने गुप्त सूचना पर एसएसबी एवं एसटीएफ के सहयोग से बरमसिया जंगल से हार्डकोर नक्सली दिनेश कोड़ा को गिरफ्तार किया है।
लखीसराय जिले के विभिन्न जंगल में लगातार लखीसराय पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार के आदेश पर नक्सल एसपी अभियान के नेतृत्व में नक्सली गतिविधि पर पैनी नजर और लगातार सर्च अभियान चलता रहा है इसी अभियान के तहत बरमसिया जंगल से हार्डकोर नक्सली दिनेश कोड़ा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है बताते चले कि नक्सली पर जिले के कजरा, चानन एवं पीरी बाजार थाना में कुल चार मामले दर्ज हैं।‌ दर्ज मामले के बाद लगातार पुलिस के द्वारा इसकी तलाश की जा रही थी जहां सर्च अभियान के तहत पुलिस जवानो को देख नक्सली दिनेश भाग रहा था पुलिस को शक हुआ जिसके बाद इसकी गिरफ्तारी संभव हुई है। पुछताछ के बाद पूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है।
बाईट- इस संबध में लखीसराय एएसपी अभियान मोतीलाल ने बताया कि गुप्त सूचना पर एसपी पंकज कुमार के निर्देश पर सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने बरमसिया जंगल से दिनेश कोड़ा को गिरफ्तार किया। उन्होने बताया कि दिनेश कोड़ा पर चार मामले दर्ज हैं। जिसमें डबल मर्डर, सुरक्षा बलो पर फायरिंग , लेवी के लिए ट्रक जलाने शामिल है। एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली दिनेश कोड़ा इनामी नक्सली सुरेश कोड़ा एवं टुनटुन कोड़ा का सहयोगी है। और फिलाहाल पुलिस से बचने के लिए बाहर काम करता था। गिरफ्तार नक्सली से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।