September 8, 2024

www.bennews24live.com/Bharaas

कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करने पर आभार पैदल मार्च

Ben News 24 Live


बिहार के लोक नायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने के उपलक्ष्य में आज राष्ट्रीय लोक जनता दल पार्टी अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा के आृृहवान पर लखीसराय के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार कुशवाह के नेतृत्व में दर्जनो से अधिक लोगों ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार प्रकट करते हुए आभार पैदल मार्च निकाला है जो कि लखीसराय जमूई मुख्य मार्ग मोड़ से होकर के. आर. के. हाई स्कूल के मैदान तक निकाली गई है। इस मौके पर विनोद कुमार कुशवाहा ने कहा कि आज जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न से नवाजा गया है जो कि भारत के प्रधांनमंत्री का आभार प्रकट करते हुए इनके सहयोग से यह अवसर मिला है बिहार के जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को यह रत्न बहुत पहले मिल जाना था आज पूरे बिहार में पार्टी के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा जी के तरफ से प्रधानमंत्री को आभार प्रकट लोग कर रहे है। साथ ही इन्होंने बिहार विशेष राज्य दर्जा पर बोले की जिस तरह से आज बिहार के नायक कर्पूरी जी को सम्मान मिला है ठीक कुछ दिन देर ही सही पर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा भी जल्द ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देगे। इस मौके पर पार्टी के कार्यकताओं में वरिय नेता राज कुमार कुशवाहा, अजय पटेल, सुरज मोडिया, टनटन राम, जगदीश महतो, राजेन्द्र प्रसाद और अन्य कार्यकता उपस्थित रहे है।