September 19, 2024

www.bennews24live.com/Bharaas

दो दिवसीय कृषि यांत्रिकीकरण मेला का आयोजन जिला पदाधिकारी ने फीता काटकर किया उद्घाटन

Ben News 24 Live

आज नवादा हरिश्चन्द्र स्टेडियम में दो दिवशीय कृषि यांत्रिकी मेला सह प्रदर्शनी लगाया गया जिसका उद्घाटन जिलाधिकारी उदिता सिंह ने फीता काटकर किया।कार्यक्रम की शुरुआत जिलाधिकारी उदिता सिंह और बिधान पार्षद अशोक यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी संतोष कुमार सुमन ने अतिथियो का स्वागत बुके और पौधा देकर किया।कार्यक्रम में किसानों की भीड़ प्रदर्श ई को बहुत ही गहराई से देखते दिखे और कृषि में उपयोग में आने वाली अपनी जरूरत की सामानों की भी खरीदारी करते दिखे।प्रदर्शनी में कृषि विज्ञान केंद्र के बैज्ञानिको द्वारा किसानों को प्राकृतिक खेती के संबंध में बिस्तर से बताया।उनकी समस्याओं का निराकरण भी किया।जिले के वैसे किसान जो आम खेती से हटकर कोई नई उपज की उसे भी प्रदर्शनी में लाया जिसे किसानों ने देखा और खेती की बिधि को समझा।एक युवा किसान जिसने हायड्रोफोनिक बिधि से सलाद पत्ता का उपज किया था वो अपनी उपज को प्रदर्शनी में लाया जिसके संबंध में उसने किसानों को बताया।रामाशीष सिंह किसान ने बताया कि इस तरह का मेला काफी उपयोगी है।एक जगह किसानों को जरूरत का सामान मिल जाता है साथ ही साथ किसानों के द्वारा अपने जाने वाले खेती की भी जानकारी मिली।कृषि विज्ञान केंद्र के बैज्ञानिको से समस्याओ का निराकरण तो हुआ ही नई नई बैज्ञानिक तकनीकों की भी जानकारी मिली।कृषि पदाधिकारी संतोष कुमार सुमन ने बताया कि दो दिवशोय कृषि यांत्रिकीकरण मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।उन्होंने बताया कि पूरे जिले के 5000 से ज्यादा किसानों ने बिभिन्न प्रकार के कृषि उपकरण के लिए आवेदन किया था उन्हें परमिट दिया गया जिसे लेकर किसान अपने पसंद की कम्पनियो से यंत्र की खरीदारी किये।सरकार द्वारा 50%सब्सिडी तो करीब करीब हर यंत्र पर है।पर्यावरण से संबंधित उपकरण पर 80%तक सब्सिडी है किसान अगर ग्रुप में खरीदे।उन्होंने कहा कि जिले में कई किसान है जो अपनी पारम्परिक खेती के साथ अन्य खेती को अपनाकर काफी समृद्ध हुए है जिनसे अन्य किसान भी सीखकर लाभ ले।सरकार की अनेक योजनाएं है जिनका लाभ ले।
बाइट-किसान
संतोष कुमार सुमन।जिला कृषिपदाधिकारी।*
बिधान पार्षद अशोक कुमार ने कहा कि इस तरह का मेला किसानों के लिए बरदान है।कृषि बिभग के द्वारा लगाए गए मेले में आधुनिक यंत्र है लोगो को काफी लाभ देगा।उन्होंने बताया कि इस तरह के मेले से किसानों को कम लागत से अधिक उपज कैसे मिल सकता है उसकी जानकारी मिली।