October 19, 2024

www.bennews24live.com/Bharaas

हत्या के आरोप में देवघर से रंजीत सिंह हुआ गिरफ्तार

Ben News 24 Live


लखीसराय कांड संख्या 252/21 गोली कांड मामले में नगर थाना की पुलिस ने देवघर से रंजीत नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया जो पिछले एक सालो से फरार चल रहा था।
बिहार के लखीसराय में विगत 26 अप्रैल 2021 को कार्यानंद निवासी जयकांत सिंह ने लिखित शिकायत पर मामला दर्ज किया था जिसमें यह कहा गया कि मेरे पुत्र सत्यम कुमार को गोली मार कर हत्या करने को नियत से गोली चलाया है। इसी मामले को लेकर पुलिस पिछले एक साल पहले लखीसराय नगर थाना में मामला दर्ज की थी। जिसमें भा.द.वि एंव 27 अस्त्र अधिनियम धारा लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज अभियुक्त रंजीत सिंह पिता रकटु सिंह गा्रम ग्राम कयार, थाना सिकंदरा, जिला जमुई हाल मुकाम कार्यानंद नगर को अनुसंधान क्रम में देवघर से लखीसराय को सब इंस्पेक्टर परजेश दुबे तथा सब इंस्पेक्टर कुमार संजीव वह सशस्त्र बल के सहयोग नगर थाना अध्यक्ष चंदन कुमार ने देवघर से गिरफ्तार किया गया है। इस बात की जानकारी थाना अध्यक्ष प्रेस रिलीज कर दी है।