October 19, 2024

www.bennews24live.com/Bharaas

बिहार के लखीसराय 29 लाख जाली नोट के साथ चार कारोबारी गिरफ्तार

Ben News 24 Live


लखीसराय जिले के पुरानी बाजार स्थित आकाश होटल से पुलिस ने नकली नोट के कारोबारी को गिरफ्तार किया है जिसके पास से कुल 29 लाख रूपये बरामद किए है और छापेमारी अब तक विभिन्न ठिकानो पर चल रही है

बिहार के लखीसराय नगर थाना क्षेत्र अतंर्गत पुरानी बाजार स्थित आकाश होटल से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कल रविवार की सुबह नकली नोट के दो कारोबारी को गिरफ्तार किया है जिसमें एक महिला और एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया था। जिसके निशानदेही पर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर और दो लोगो को हिरासत में लिया। गिरफ्तार चारो लोगों के पास से कुल 29 लाख का जाली नकली नोट और नकली नोट बनाने बाले 397 कागज का डायप्लेट बरामद किया गया है।चार मोबाइल भी बरामद
इस संबंध में लखीसराय पुलिस कप्तान पंकज कुमार प्रेस वार्ता कर बताया कि कल पुलिस को गुप्त सूचना मिला था जिसके आधार पर इसके अनुंसधान को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सह एएसपी सैयद इमरान मसूद के नेतृत्व में नगर थानाध्यक्ष चंदन कुमार एवं कवैया थानाध्यक्ष समेत अन्य महिला व पुरूष सशस्त्र बल के सहयोग से चार अभियुक्तों की गिरफ्तार हुई गिरफ्तार अभियुक्तो में मनीष सिंह पिता उदय सिंह, माधुरी देवी पति मनीष कुमार साकिन भलुआ, राहुल सिंह पिता स्व गौरी सिंह साकिन तयार महुली और सतीश कुमार पिता नरेश कुमार साकिन नोनाई दोनो थाना अकबरपुर जिला नवादा का रहने वाला है। जिसके पास से कुल 500 का जाली नोट 29 लाख का बरामद हुआ है। इसके अलावे 397 काले रंग कागज का नोट बनाने वाला डायप्लेट बरामद हुआ है। और बरामदगी जो सामग्री जाली नोट की हुई है उसमें

  1. मनीष कुमार के पास से 15 बन्डल 500 के जाली नोट के साथ 100 पीस काले रंग का कागज का डायप्लेट जाली नोट छापने बाला।
  2. माधुरी देवी के पास रे 14 बन्डल 500 जाली नोट के साथ 97 पीस काले रंग का कागज का डायप्लेट जाली नोट छापने बाला।
  3. राहुल सिंह के पास से 15 बन्डल 500 का जाली नोट के साथ 100 पीस काले रंग का कागज का डायप्लेट जाली नोट बनाने बाला।
  4. सतीश कुमार के पास से 15 बन्डल 500 का जाली नोट के साथ 100 पीस काले रंग का कागजल का डायप्लेट जाली नोट का बनाने बाला बरामद किया गया है।
    वाइट पुलिस अधीक्षक लखीसराय पंकज कुमार