September 16, 2024

www.bennews24live.com/Bharaas

सरकारी डॉक्टर की लापरवाही से सरोजा की गई जान

Ben News 24 Live

जहानाबाद बिहार के जहानाबाद जिले के सदर अस्पताल में एक बार भी को व्यवस्था की शिकार एक 50 वर्षीय महिला सरोज देवी हुई। दरअसल हुआ यह कि महिला को सपने काट लिया और महिला बेहोशी हालत में चली गई। आनन-फानन में परिजनों ने इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहानाबाद सदर अस्पताल में एंटी वेनम दवा उपलब्ध है। सदर अस्पताल के डॉक्टर ऐसी बात कह रहे हैं लेकिन गोदरेज की चाबी नहीं मिलने से दवा समय पर महिला को उपलब्ध नहीं हुआ और देखते ही देखते मौत के मुंह में सरोजा देवी चली गई। मौत की जानकारी मिलते ही सरोजा देवी के परिजनों ने सदर अस्पताल के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। आप इस दृश्य को सुन सकते हैं और समझ सकते हैं कि अगर किसी का परिजन दवा रहते हुए भी अगर चिकित्सक समय पर दवा को मरीज को सेवा नहीं दे पाते हैं तो क्या स्थिति होगी। हालांकि बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पटना के पीएमसीएच में डॉक्टरों पर इलाज को लेकर भड़के थे। मृतक महिला का घर पाली थाना क्षेत्र के सैदाबाद बताया जाता है। मृतक के परिजनों में इस मौत की खबर सुनते हैं कोहराम मच गया। अगर सदर अस्पताल की यही हालात रहे तो स्वभाविक तौर पर डॉक्टरों से भरोसा मरीज का उठना स्वभाविक है। इस पूरे मामले पर सिविल सर्जन कहते हैं कि जो भी दोषी होगा उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।