September 19, 2024

www.bennews24live.com/Bharaas

नगर पालिका आम चुनाव को लेकर डीएम ने वज्रगृह का किया भौतिक निरीक्षण।

Ben News 24 Live


जहानाबाद। जिले के जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय द्वारा आगामी नगरपालिका आम निर्वाचन, 2022 हेतु आज ब्रजगृह, ई.वी.एम. का आवंटन, एफ.एल.सी., कमिशनिंग, मतदान सामग्री का वितरण एवं मतगणना व्यवस्था के अवलोकन हेतु एस.एस. काॅलेज, जहानाबाद का भौतिक रूप से निरीक्षण कर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया।
जिले में कुल चार स्थानों पर यथा- जहानाबाद नगर परिषद, मखदुमपुर नगर पंचायत, काको नगर पंचायत एवं घोषी नगर पंचायत के लिए नगरपालिका आम निर्वाचन 2022 के सफल आयोजन हेतु एस.एस. काॅलेज, जहानाबाद निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में जिला पदाधिकारी ने सामग्री के डिस्पोजल के लिए, निर्वाची पदाधिकारी, प्रेक्षक सहित अन्य कार्य हेतु कमरों को चिन्हित किया। साथ हीं कार्यपालक अभियंता, भवन को निदेश दिया गया कि स्थलों को पूरी तरह संबंधित कार्य हेतु आवश्यक तैयारियां कर लें। साथ हीं कार्यपालक अभियंता, विद्युत को विद्युत की आपूत्र्ति का कार्य पूरी तरह देखने का निदेश दिया गया तथा कार्यपालक अभियंता, पी.एच.ई.डी. को निदेश दिया गया कि उक्त कार्य में लगे पदाधिकारी एवं कार्मियों के लिए पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था कर लें। उपरोक्त कार्य का अनुश्रवण करने के लिए बज्रगृह के नोडल पदाधिकारी -सह- वरीय कोषागार पदाधिकारी को निदेश दिया गया।
आगामी नगरपालिका आम निर्वाचन, 2022 के अवसर पर जहानाबाद जिले में कुल तीन पदों यथा- वार्ड पार्षद, उप मुख्य वार्ड पार्षद एवं मुख्य पार्षद पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न की जा रही है। उपरोक्त पदों के लिए अलग-अलग रंग के मतपत्र मुद्रित कराया जाएगा, जिसमें वार्ड पार्षद के लिए सफेद कागज पर काला से मुद्रित, उप मुख्य पार्षद के लिए स्काई ब्लू रंग के कागज पर काला से मुद्रित तथा मुख्य पार्षद पीला रंग के कागज पर काला से मुद्रित रहेगा। जिला पदाधिकारी ने बताया कि आगामी नगरपालिका आम निर्वाचन, 2022 सभी तैयारी की जा रही है तथा आयोग द्वारा निर्धारित तिथि को ससमय जिला स्तर पर ई.वी.एम. मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण एवं कर्मियों का प्रशिक्षण और आई.टी. कर्मियों का एफ.आर.एस. तथा ओ.सी.आर. का अतिरिक्त तीनो प्रशिक्षण देने का निदेश नोडल पदाधिकारी, प्रशिक्षण कोषांग को दिया गया है।