October 18, 2024

www.bennews24live.com/Bharaas

प्रशांत किशोर ने नीतीश सरकार कि शराबबंदी कानून को फेल बताया और जन सुराज व्यवस्था के तहत बेहतर बिहार बनाने की बात दोहराई

Ben News 24 Live

जहानाबाद। देश के कई राज्यों में राजनीतिक सलाहकार के रूप में काम करने वाले प्रशांत किशोर अब बिहार में राजनीतिक व्यवस्था को बदलकर एक बेहतर बिहार बनाने की दिशा में पहल शुरू कर दी है। उन्होंने जहानाबाद के एक निजी होटल में प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि बिहार में नीतीश कुमार की सरकार ने शराबबंदी कानून लाई है लेकिन पूरी तरह फेल है। उन्होंने कहा कि बिहार एक गरीब प्रदेश है और इसे बेहतर बनाने के लिए जाति और पार्टी से ऊपर उठकर प्रदेश के विकास के लिए सभी लोगों को एक मंच पर आने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देश के प्रत्येक राज्य में जाति शब्द से लोग ग्रसित हैं लेकिन विकासात्मक कार्य में एक होकर प्रदेश का विकास करते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में कई तरह के मुद्दे को लेकर लोकसभा और विधानसभा का चुनाव संपन्न हुआ जिसमें एनडीए के घटक दल के रूप में भाजपा और जदयू को सीट मिली और सरकार बनाने का काम किया। किसी के सरकार को गिरा कर प्रदेश का विकास नहीं किया जा सकता या सरकार को बदल कर बेहतर बिहार नहीं बनाया जा सकता। बेहतर व्यवस्था बदल कर ही बिहार को आगे बढ़ाया जा सकता है। इस दौरान जहानाबाद के युवाओं से जनसंवाद कर जन सुराज के नीति और सिद्धांत से लोगों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि चंपारण से हमारा पदयात्रा शुरू होगा और 1 वर्ष तक यह पद यात्रा चलेगा। जहानाबाद से दिनेश कुमार की रिपोर्ट।