September 16, 2024

www.bennews24live.com/Bharaas

सर्च ऑपरेशन के दरम्यान एक नक्सली गिरफ्तार।

Ben News 24 Live


लखीसराय चानन जंगल से पुलिस ने सर्च ऑपरेशन के दरम्यान लंबे समय से फरार नक्सली को गिरफ्तार किया है। पुछाताछ के दरम्यान कई राज खोले है।

लखीसराय पुलिस को मिली बड़ी सफलता हाथ लगी हे जहां घोर जंगल में पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने एक नक्सली रिंकी कोड़ा को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली रिंकी कोड़ा कई नक्सली कांडो में 2017 से फरार चल रही थी। इसके विरुद्ध पुलिस के साथ मुठभेड़, चानन के जानकीहडीह, बेलदरिया गांव में फायरिंग कर ट्रक में आग लगाने का मामला दर्ज है। गिरफ्तार नक्सली रिंकी कोड़ा नक्सली कमांडर बालेश्वर कोड़ा एअर्जुन कोड़ा का मुख्य सहयोगी हैं। एसपी पंकज कुमार ने बताया कि एएसपी अभियान मोतीलाल के नेतृत्व में एसएसबी और पुलिस बल के द्वारा कजरा के पहाड़ी इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था।इसी दौरान पुलिस ने रिकी कोड़ा को गिरफ्तार कर पुछताछ की तो गिरफ्तार निक्सली ने अपना नाम रिंकी कोड़ा बताया। फिलहाल पुलिस रिंकी कोड़ा से पुछताछ कर आगे की करवाई में जुटी है।
इस संबध में लखीसराय पुलिस अधीक्षक पंकज कमार ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी है कि कई कांडो से फरार चल रहे नक्सली रिंकी कोड़ा को गिरफ्तारी हुई इसके गिरफ्तारी से कई सुराग मिले है ये 2017 से तीन कांडो से फरार था सूचना मिला थी की जंगल में नक्सलियों की गतिविधि तेज हुई सर्च ऑपरेशन के दरम्यार गिरफ्तारी हुई है।