September 8, 2024

www.bennews24live.com/Bharaas

मुंगेर लोकसभा चुनाव की वोटिंग 742 मतदान केन्द्र पर 7 बजे से शुरू, जिला प्रशासन हाई अलर्ट

Ben News 24 Live


चौथे चरण की मतदान आज शुरू , 742 मतदान केन्द्र पर कड़ी सुरक्षा के साथ शाम 5 बजे तक होगी मतदान
बिहार मे हो रहे लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान शुरू हो गई है जिसमें हर बुथों पर जिला प्रशासन की कड़ी नजर बनाए रखे है इसको लेकर दो आपतकालिन कंटोªल रूम खोले गए है जहां कुल 742 मतदान केन्द्रों का संचालन किया जा रहा है। यही नही जिला प्रशासन कई बुथो पर सीसीटीवी कैमरा लगाकर कंट्रोल रूम से पैनी नजर बनाते हुए दिशा निर्देश दिए जा रहे। जानकारी के अनुसार लोगों की नजरिया दो प्रत्याशी पर ज्यादा टीकी हुई है जिसमें राजद से कुमारी अनिता तो वही दुसरी और जदयू सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह है। हालांकि दोनों का समर्थकों के बीच आंशाका जताया जा रहा हैे दोनो ंप्रत्याशी में भी विवाद होने की खबर है लेकिन इल विवादो से उठकर जिला प्रशासन ने पुरी तैयारी करते हुए कुल 24 बटालियन फोर्स को लगाया है कई जगहो ंपर होमगार्ड की नियुक्ति की गई है। हालांकि इस संबध में आपको बता दे की लखीसराय के जिला अधिकारी रंजनीकांत कुमार ने बताया कि मुंगेर लोकसभा के अंदर लखीसराय जिला में दो विधानसभा है जिसमें सूर्यगढ़ा और लखीसराय विधानसभा शामिल है। 167 सूर्यगढ़ा विधानसभा में कुल 365684 मतदाता है जबकि लखीसराय 168 में कुल 398509 मतदाता है टोटल 764193 मतदाता अपना मत का प्रयोग करेगें। इसके अलावे 19 से 19 वर्ग के उम्र वाले मतदाता में कुल 12236 मतदाता नये शामिल हुए है। सूर्यगढ़ा विधानसभा में 349 और लखीसराय में 393 टोटल 742 मतदान केन्द्र बनाये गए है। सहायक केन्द्र में कुल 6 केन्द्र शामिल किया गया है। जबकि सात केन्द्र बदले गए है जहां लगातार दिक्कत आती रही है। नक्सल क्षेत्र में कुल 5 मतदान केन्द्र नये बनाए गये। इसमें एल डब्लू ई 119 मतदान केन्द्र है। ए 10 मल्टी चेक पोस्ट जिला वोर्डर के समीप बनाया गया है। मतदान केन्द्र पर नियुक्ति सामग्री और कर्मियो पुलिस बल को लेकर आर लाल कॉलेज और खेलभवन से भेजा जा रहा है। सेक्टर पदाधिकारी के रूप में 86 पदाधिकारी को लगाया गया है। सभी प्रकार की तैयारी हो गई हैं सभी मतदान केन्द्र पर अधिकारी और पुलिस बल को लगाया गया है।