September 20, 2024

www.bennews24live.com/Bharaas

लोकसभा चुनाव से पूर्व कमिटी का विस्तार

Ben News 24 Live


लखीसराय जिले के चानन में कल यानि शनिवार को वी.आई.पी पार्टी के प्रखंड स्तरीय कमिटी गठन को लेकर पूर्व जिलाध्यक्ष रामबृक्ष बिंद के आवास संग्रामपुर मे वी.आई.पी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित किया गया।बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष के रूप मे रामबृक्ष कुमार ने की है जबकि उपाध्यक्ष पद पर जवाहर बिंद,गुलबदन बिंद , ओंकार नाथ पंडित सचिव पद के लिए नरसिंह लाल,प्रभु बिंद, हीरालाल कुमार,सहदेव कुमार बिंद,कोषाध्यक्ष राकेश कुमार,प्रखंड मीडिया प्रभारी नीतीश कुमार एवं दर्जनों कार्यकारणी सदस्यों का मनोनीत किया गया। इस मौक़े पर पूर्व जिलाध्यक्ष रामबृक्ष बिंद ने कहा की आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश साहनी के निर्देश पर प्रखंड स्तरीय कमिटी का गठन किया जा रहा है। वहीं प्रखंड कमिटी गठन के बाद मनोनीत सदस्यों को फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस मौक़े पर वकील बिंद,पवन बिंद,दिलीप बिंद विद्यासागर निषाद, महेंद्र चौहान लक्ष्मण बिंद, महेश बिंद,अरुण बिंद सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।