October 19, 2024

www.bennews24live.com/Bharaas

श्री चित्रगुप्त सेवा संघ 121 वां वार्षिक मिलन समारोह एवं सहभोज का किया गया आयोजन

Ben News 24 Live

श्री चित्रगुप्त सेवा संघ जहानाबाद के द्वारा 121 वां वार्षिक मिलन समारोह एवं सहभोज का किया गया आयोजन

जहानाबाद : श्री चित्रगुप्त सेवा संघ जहानाबाद के द्वारा 121वां वार्षिक मिलन समारोह एवं सहभोज का आयोजन स्थानीय संगम घाट स्थित ठाकुरबाड़ी श्री चित्रगुप्त मंदिर परिसर में पूरे धूमधाम से संपन्न किया गया। मिलन समारोह में आयोजित सम्मान समारोह में श्री चित्रगुप्त सेवा संघ के कई सदस्यगण को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

साथ ही साथ वार्षिक पूजन दिवस में संघ में सहयोग देने के लिए युवा संभाग एवं कार्यकारिणी सदस्यगण को मेडल एवं अंगवस्त्र देकर पुरस्कृत किया गया । वही मिलन समारोह में कायस्थ यूथ पेंटिंग प्रतियोगिता कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतियोगी को मेडल, एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मिलन समारोह एवं सहभोज में जहानाबाद सदर अंचलाधिकारी संजय अम्बष्ठ, मखदुमपुर थाना अध्यक्ष रविभूषण सिन्हा, जहानाबाद श्री चित्रगुप्त सेवा संघ के अध्यक्ष शशिकांत, उपाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव, महासचिव रमेश कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष रमेश प्रसाद, संयुक्त सचिव पवन कुमार अधिवक्ता, अंकेक्षक संजीव कुमार सिन्हा, सचिव अंजनी सिन्हा, रामावतार प्रसाद, राम लखन प्रसाद,महिला सभापति अर्चना वच्चन के द्वारा अंगवस्त्र एवं चित्रगुप्त भगवान का स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत सम्मान किया गया।

मिलन समारोह में उपस्थित वक्ताओं के द्वारा कायस्थ समाज को राजनैतिक, सामाजिक, एवं शैक्षणिक विकास के लिए एक दूसरे को स्वीकार एवं साथ देने का संकल्प लिया गया । वहीं चित्रगुप्त सेवा संघ में युवाओं ने भी अपनी भूमिका भरपुर निभाई जिसमें राकेश रौशन,किशन रंजन, रीतेश सिन्हा, सोनू कुमार, देवांशु सिन्हा,ऋषि राज सिन्हा, प्रकाश सिन्हा, अनूप, मनीष, विनीत किशोर, रविकांत, आशुतोष, पंकज,सहित कई युवाओं ने समारोह में अपना जलवा बिखेरा।

बताते चलें कि श्री चित्रगुप्त सेवा संघ मिलन समारोह का मंच संचालन रितेश सिन्हा के द्वारा किया गया! समारोह में जहानाबाद जिले के तमाम कायस्थगण की उपस्थिति रही । जिनमें उमा प्रसाद, राधा सिन्हा,अशोक कुमार सिन्हा, सुबोध कुमार अंबर, सुरेश प्रसाद सिन्हा,अंजनी सिन्हा,अक्षयवट सिन्हा ,प्रकाश सिन्हा ,जय सिन्हा दिलीप कुमार सिन्हा, चित्रा सिन्हा, जैसे कई गणमान्य लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे ।