October 19, 2024

www.bennews24live.com/Bharaas

कुषि विभाग में प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन

Ben News 24 Live

;

लखीसराय जिले के चानन प्रख्ंाड में आज रविवार को प्रखंड के ई किसान भवन में कृषि विभाग के द्वारा रबी महाभियान 2022 के तहत प्रखंडस्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन उपप्रमुख बीरेंद्र महतों, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुशील कुमार सिन्हा, कृषि समन्यवयक संदीप कुमार एवं सुनील कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रखंड के सभी पंचायतों से लगभग सैकड़ों किसानों ने हिस्सा लिया।वहीं प्रशिक्षण के द्वारा किसानों को रबी फसलों के वेहतर उत्पादन के लिए जरुरी तकनिकों की जानकारी दी गई तथा कृषि विभाग द्वारा संचालित बिभिन्न योजनाओं के बारे में किसानों को बताया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि उन्नत खेती हमारा लक्ष्य है। किसान पर ही भविष्य निर्भर करता है। किसान खुशहाल हैं तभी हमारा देश खुशहाल रह सकता है। हम पारंपरिक तरीके से अब तक खेती करते आए हैं। लेकिन अब तरीका बदलना पड़ेगा तभी कम भूमि पर कम बीज में एवं छोटा पूंजी के माध्यम से बड़े पैमाने पर खेती का लाभ ले सकेंगे। कृषि कार्य वैज्ञानिक पद्धति से सीखने की आवश्यकता है। कार्यशाला में जैविक खेती एवं प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना,बीज उपचार,मिट्टी जांच एवं रबी मौसम में लगने वाले विभिन्न फसलों की खेती के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया।मौके पर कृषि विभाग से जुड़े अधिकारी व कृषि वैज्ञानिक रबी मौसम की खेती, कृषि, उद्यान, भूमि संरक्षण व अन्य कृषि कार्य के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी
इस दौरान मुखिया दीपक सिंह,रविशचंद्र राम उर्फ रवि राम,पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि नृपेंद्र कुमार,कृषि समन्यवयक संदीप कुमार, सुनील कुमार, राजकुमार, पंसस प्रतिनिधि गोपाल मंडल, महानंद सिंह,किसान सलाहकार बीरेंद्र कुमार,उचित कुमार सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।