September 19, 2024

www.bennews24live.com/Bharaas

युवा टीम की ओर से रामुधनी यज्ञ का आयोजन

Ben News 24 Live


लखीसराय जिले के चानन प्रखंड के जानकीडीह पंचायत के अंतर्गत एलके भी नहर पर हर साल की भांति इस साल भी रामधुनी यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें जानकी डीह पंचायत के पूर्व मुखिया जगदेव बिंद, रामबदन बिंद राजद के प्रखंड अध्यक्ष कामेश्वर यादव, वीआईपी पार्टी के जिला अध्यक्ष सकलदेव बिंद, सरपंच कपिल देव यादव, युवा टीम के सभी नवयुवक मिलकर संयुक्त रूप से फीता काटकर रामधुनी यज्ञ का प्रारंभ किया गया यह राम धुन यज्ञ 1998 से होता आ रहा है

यह रामधुनी यज्ञ हर साल छठ पूजा के शुभ अवसर पर ही किया जाता है श्री श्री 108 रामधुनी यज्ञ का प्रारंभ किया गया इस दौरान बीआईपी पार्टी के जिला अध्यक्ष सकलदेव बिंद ने कहा कि इस तरह के आयोजन से गांव में भाईचारा एवं सद्भावना कायम रहता है यह रामधुनी यज्ञ के आयोजन के लिए आयोजन करता एवं ग्रामीणों को आभार प्रकट करता हूं वही रामबदन बिंद ने कहा कि हम सभी युवा टीम बेल दरिया को बहुत.बहुत धन्यवाद देता हूं कि इस तरह का आयोजन में बढ़ चढ़कर भाग लिया कामेश्वर यादव ने कहा कि हम सभी लोग मिलकर जब तक रहूंगा तब तक का इस तरह का आयोजन होता रहेगा इस कार्यक्रम में आचार्य बबलू पंडित ने कहा कि लाखों मंत्र उच्चारण के बाद रामधुनी यज्ञ का प्रारंभ किया गया जिससे पूरे इलाके में वातावरण मन मुग्ध हो गयाइस राम धुन में व‌तींके रूप में राज कुमार बिंद एवं बच्चू मिस्त्री ने भाग लिया इस कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों रामबदन बिंद युवा टीम बेल दरिया के सभी नवयुवक श्याम देव बिंद मिथुन बिंद ऋषभ कुमार जया बिंद शिव धन ठाकुर लल्लन बिंद रवीश कुमार झंडे बिंद वार्ड सदस्य पुकार बिंद मनोज मिस्त्री राजा कुमार तथा पूर्व मुखिया श्री जगदेव बिंद ने कहा की छठ बर्तियों एवं ग्राम वासियों को हमारे तरफ से सभी को हार्दिक शुभकामनाएं प्रकट करता हूं तथा प्रसादी के रूप में खिचड़ी का भंडारा भी किया गया है सभी से निवेदन है कि जो भी आदमी आए प्रसाद पाकर जाए और राम धून यज्ञ को सफल बनाने को लेकर सभी युवक तैनात रहे