September 19, 2024

www.bennews24live.com/Bharaas

लखीसराय छठ महापर्व का दुसरा अर्घ्य संपन्न, छठ व्रतियों ने की भागवान भास्कर की पूजा अर्चना कर तोड़ा उपवास

Ben News 24 Live


लखीसराय के किउल नदी में हजारो की संख्या में छठव्रती महिला चार दिनो का उपवास भगवान भास्कर का दुसरे दिन अर्ध्य देकर किया एंव मौजूद लोगो के बीच प्रसाद वितरण किया।


बिहार के लखीसराय में छठ पूजा महापर्व बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया है छठ पूजा के दिन कई घाटों पर बड़े बडे पंडाल की सजावट भी की है। लोग छठपूजा धूमधाम से मनाया है।

इसी कड़ी में शहर के तमाम छठ वर्ती महिलाओं ने अपने अपने परिवार के साथ किउल नदी के घाटों पर जाकर उगते हुए सूर्य भगवान को दुसरा अर्घ्य देते हुए अपना उपवास वर्त को तोड़ा और लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया कई लोग घाटों पर अपने बच्चों का मुंडन भी किया है। इस भीड़ को शांति बनाये रखने को लेकर हर जगहों पर पुलिस व्यवस्था की गई थी। आपको बता दे कि चार दिनों तक चलने वाली छठ पूजा का यह चौथा दिन था। आज की सुबह छठवर्ती महिला और पुरूष ने उगते हुए भास्कर भगवान को अर्घ्य दिया और अपना चार दिनों का उपवास तोड़ा।

इस मौके पर शहर के तमाम छठवर्ती महिला अपने परिवार के साथ किउल नदी के घाटों पर जाकर सुवह चार बजकर तीस मिनट से ही भगवान सूर्य भगवान को अर्ध्य देने की अपेक्षा के बाद लोग पूजा की है और इसके बाद ही छठ व्रती महिला अपना उपवास तोड़ी और पूजा का प्रसाद ग्रहण करने के साथ साथ प्रसाद का वितरण किया है।