October 19, 2024

www.bennews24live.com/Bharaas

स्कॉर्पियो और बस की भिड़ंत में 10 घायल और 1 की हुई मौत

Ben News 24 Live

नवादा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बस और स्कार्पियो की आमने-सामने टक्कर में स्कार्पियो सवार 10 लोग जख्मी हो गए। जिसमें 2 बच्चे भी शामिल है और की मौत हो गई है। सभी घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जिसमें पांच की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। यह घटना मुफस्सिल थाना अंबिका बीघा गांव के पास घटी है। सभी घायल सहरसा जिले के सितुआ गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। सभी लोग सहरसा से अपने एक परिजन के दाह संस्कार में रांची जा रहे थे। घायलों में ब्रम्हदेव यादव, मुकेश कुमार, राहुल कुमार, मन्नू कुमार, अंकुश कुमार, सोनी देवी सहित 10 लोग शामिल हैं। बताया जा रहा है कि ब्रम्हदेव यादव अपने पूरे परिवार के साथ स्कॉर्पियो पर सवार होकर बड़े भाई के दाह संस्कार में रांची जा रहे थे, तभी अम्बिका बीघा गांव के पास तेज रफ्तार बस ने विपरित दिशा से आ रही स्कॉर्पियो को जोरदार टक्कर मार दिया। फिलहाल सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।