October 19, 2024

www.bennews24live.com/Bharaas

गंगा स्नान को लेकर उमडी छठवर्ती श्रादलुओं की भीड़

Ben News 24 Live


लखीसराय जिले में हिन्दु धर्म का सबसे महापर्व छठ पूजा की तैयारी को लेकर छठवर्ती महिला गंगा स्नान करने को लेकर बड़हिया पहॅुची जहां हजारो हजार की संख्या में लोगों की भीड़ देखी गई है।


बिहार के लखीसराय के अलावे अन्य राज्यों में भी मॉ छठ पूजा को लेकर तैयारी चल रही है जिसको लेकर हर लोग अपने घर की हर सफाई के साथ गंगा स्नान को लेकर आज बड़हिया पहॅुचे है जहां हजारो हजार की संख्या से अधिक छठवर्ती महिला गंगा को पूजते हुए अपने साथ गंगा की पानी को लेकर अपने अपने घर जा रहे है । इसी गंगा की पानी से लोग अपने छठ पूजा में पकमान, लडडू और अन्य चीजो में इस्तेमाल करती है। आपको बता दे कि छठ पूजा का पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि से मनाया जाता है।

ये व्रत संतान की लंबी उम्र। उसके स्वास्थ्य, उज्जवल भविष्य, दीर्घायु और सुखमय जीवन की कामना के लिए रखा जाता है। ये व्रत सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है। जो कि पुरे 36 घंटों तक कठिन नियमों का पालन करते हुए इस व्रत को छठवर्ती महिला सहित पुरूष भी रखते और कतरे है। इस दौरान व्रती चौबीस घंटो से अधिक समय तक निर्जल व्रत रखता है। छठ पर्व का मुख्य व्रत षष्ठी तिथि को रखा जाता है। लेकिन ये पर्व चतुर्थी से आरंभ होकर सप्तमी तिथि को प्रातः सूर्योदय के समय अर्घ्य देने के बाद ही समाप्त किया जाता है।

छठ महापर्व नहाय.खाय से के पश्चात ही ब्रत की शुरूआत का आरंभ होता है खरना के बाद पहली अर्ध्य डुबते हुए सूर्य भगवान को और दुसरे दिन उगगते हुए सूर्य को अर्ध्य को समापन दिया जाता है। इस पर्व के दरम्यान साफ सफाई पर विशेष लोग ध्यान देते है दुरदराज से भी लोग आकर इस पर्व मे अपने परिवार के साथ रहते है।