October 19, 2024

www.bennews24live.com/Bharaas

गंगा स्नान को लेकर छठवर्ती को बस से किया रवानाः पंकज

Ben News 24 Live


लोक आस्था का महापर्व छठ का पर्व कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है। इसे सूर्य षष्ठी के नाम से भी जाना जाता है। यह पर्व मुख्य रूप से उत्तर भारत के राज्य बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। छठ पूजा में सूर्य देव और छठी मैया की पूजा व उन्हें अर्घ्य देने का विधान है।
लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर सूरजगढ़ा प्रखंड के महमदपुर पंचायत के वर्तमान मुखिया बेदामी देवी एवं उनके पति पंकज यादव के द्वारा पहली बार छठ व्रतियों को गंगा स्नान के लिए बस के द्वारा रवाना किया जा रहा है इस पंचायत मैं पहली बार मुखिया के द्वारा छठ व्रतियों को गंगा स्नान के लिए भेजा गया है। इस मौके पर कई महिला उपस्थित थी।