September 19, 2024

www.bennews24live.com/Bharaas

वार्ड सदस्य ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।

Ben News 24 Live

जहानाबाद। नगर थाना क्षेत्र के करो ना ओपी क्षेत्र के मुठेर ग्राम के वार्ड नंबर 3 के वार्ड सदस्य नीरज कुमार दास ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बारे में मृतक के परिजन ने बताया कि रात में नीरज कुमार अपने घर में पंखे से रस्सी लटका कर गले में फांसी लगा ली। और इस फांसी से नीरज की मौत घटनास्थल पर हो गई। सुबह होते ही घर वालों ने घर का दरवाजा तोड़ा तो देखा कि नीरज पंखे की रस्सी से लटक रहा है। इस घटना की जानकारी है स्थानीय ग्रामीणों को दी गई और स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को बरामद कर जहानाबाद सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए लाई है। घटना का कारण फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच करने में जुटी हुई है।