October 18, 2024

www.bennews24live.com/Bharaas

कुशवाहा कल्याण समिति संगठन के अध्यक्ष बने राजीव

Ben News 24 Live


लखीसराय जिले के हलसी प्रखंड के निवासी सह जदयू नेता राजीव कुमार कुशवाहा कल्याण समिति के अध्यक्ष पद के लिए चुने गए है। मिली जानकारी के अनुसार आज समिति की ओर से हलसी, सिकंदरा, अलीगंज और रामगढ़ प्रखंड के सैकड़ो समिति के कार्यकताओं के द्धारा बड़ा फैसला लेते हुए यह निर्णय लिया गया है। इस सबंध में राजीव कुमार मुनि ने बताया कि आज समिति के तरफ से विगत 31 तारीख को वर्तमान अध्यक्ष सुरेश महतो और कार्यकारिणी चीफ सदस्य शैलेन्द्र कुमार को समाज की ओर से जिन सदस्य को अध्यक्ष पद पर चुनेगे उनका समाज के लोग सबके सहमति से निविरोध मान्य कर अध्यक्ष पद की जिम्मेवारी को स्वीकार करेगें। इसी समाज के अगुवाई में आज हलसी, रामगढ़, सिंकन्दा और अलीगंज के कार्यकारिणी सदस्यो ंके बीच राजीव कुमार को निविरोध अध्यक्ष पद के लिए चुना गया है। जिसके बाद लोगो ंने फुल माला पहना कर स्वीकार किया है। आपको बता दे कि राजीव जदयू के नेता भी है और हलसी का प्रखंड के कार्यकारिणी सदस्य के सक्रिय नेता भी है इस मौके पर समाज के सदस्य के रूप में प्रशांत कौशल, धमेन्द्र कुशवाहा, सुशील कुमार (पुरसंडा) राजेन्द्र महतो (धनुबीधा हलसी), अशोक कुमार (खुटकर सिंकन्दरा) शिक्षक बनारसी महतो, राजीव रंजन मुनि ,शैलेन्द्र महतो सचिव के अलावे अन्य लोग उपस्थित थे।