October 18, 2024

www.bennews24live.com/Bharaas

जिला स्थापना दिवस और इतिहास के आईने में लखीसराय: संजय

Ben News 24 Live


तीन जुलाई जिला की स्थापना दिवस पर तैयारी , विधान सभा अध्यक्ष रहेगे मौज्ूाद
लखीसराय जिले की स्थापना सन 3 जुलाई 1994 को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के कर कमलों के द्धारा किया गया था जिसका स्थापना दिवस कल यानि रविवार को बड़े ही धुम-धाम से मनाया जा रहा है। जिसका मुनेटिंग खुद लखीसराय के जिला अधिकारी संजय कुमार सिंह के द्धारा सभी पदाधिकारियों के देखरेख में बड़े ही उल्लास के साथ मनाने की बात जिला अधिकारी ने की है।
आपको बता दे कि यह स्थापना दिवस के मौके पर कई कार्यक्रम होनी है जिसमें
7.00 बजे सुवह आर लाल कॉलेज से प्रभात फेरी
7.30 बजे सुवह में गांधी मैदान में उद्बोधन
7.45 बजे सुवह में योगाअभ्यास गांधी मैदान
7.55 बजे सुवह गांधी मैदान में ताइक्वांडो खेल मैदान
8.10 बजे सुवह गांधी मैदान में स्काउट गाइड पिरामिड प्रदर्शन
8.30 बजे सुवह वृक्षारोपण नया बस स्टैन्ड
12.05 विकास मेला का उद्घाटन एवं अवलोकन
1.00 बजे दोपहर पुरस्कार वितरण निंबध, पेटिंग, मेहन्दी और रंगाली
6.00 बजे संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
होनी है।

……………………..


लखीसराय जिला पहले यह मुंगेर जिला के अंतर्गत आता था। इतिहासकार इस शहर के अस्तित्व के संबंध में कहा जाय तो यह लखीसराय पाल वंश के अस्तित्व में आता था जहां आज भी कई प्राचीन मुर्तिया और राजाओं का धार्मिक स्थलों का साक्ष्य मिलता रहा है जिसमें उदहारण के तौर पर देखा जाय तो जिले के भीतर कुछ महत्वपूर्ण मंदिरों और धार्मिक स्थलों में अशोकधाम, बड़हिया के मॉ त्रिपुर सुन्दरी मंदिर, पहाडियों से धिरे वादियो ंके बीच श्रृंगी ऋषि और जलप्पा स्थान सूर्यगढ़ा में अभयनाथ स्थान, अभिपुर पर्वत, अभयपुर रेलवे स्टेशन से थोड़ी दुर महारानी स्थान, गोविंद बाबा स्थान ; मुख्य सड़क स्थित रामपुर में दुर्गा स्थान सहित कई मंदिर है। इस जिले का क्षेत्रफल कुल 1.228 किमी है। दो हजार ग्यारह के जनगणना के अनुसार यहा कि आबादी कुल 10.00,717 810 किमी है लेकिन बर्तमान स्थिति 14 पार लाख से अधिक हो चुकी है। जिसकी जनगणना अभी नहीं हुई यह अनुपात है। इस जिले में कुल सात प्रखंड है जिसमें सूर्यगढ़ा, बड़हिया, लखीसराय, हलसी, रामगढ़, पिपरिया और चानन है। लखीसराय के क्षेत्रफल जिले की चौहद्धी की बात करें तो लखीसराय के पूर्वी, दक्षिण पश्चिमी और उतर भाग में मुगेंर, शेखपुरा बेगूसराय और पटना के बीच में है। लखीसराय से रेलवे स्टेशन पटना, कलकता, गया, मुंगेर सहित अन्य जिलान्तर जाने की सारी सुविधा उपलब्ध है।

इस संबध में विशेष जानकारी देते हुए जिला अधिकारी ने बताया कि लखीसराय जिला की स्थापना को लेकर बड़े धुम-धाम से बनाने की तैयारी है कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें सुवह प्रभात फेरी, योगाअभ्यास, तांइक्वाडों, संम्बोधन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, वृश्रारोपण, प्रर्दशनी स्टोल, सजावट होगी इसमें स्थानीय विधायक सह विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिंहा का उपस्थिति में कई कार्यक्रम रखे गये है।