September 8, 2024

www.bennews24live.com/Bharaas

सप्ताहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

Ben News 24 Live

जहानाबाद। जिले के शान्तिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री परिवार की युवा इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ जहानाबाद के द्वारा लगातार 54वें रविवारीय साप्ताहिक वृक्षारोपण का कार्यक्रम नगर स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मलहचक जहानाबाद के प्रांगण में किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत पौधों का पूजन एवं रक्षासूत्र बांधकर मंत्रोच्चारण के साथ अशोक के पैंतीस पौधों का रोपण किया गया।उपस्थित लोगों ने इसकी सुरक्षा एवं देखभाल करने का संकल्प लिया। मौके पर उपस्थित गायत्री परिवार के सहायक ट्रस्टी श्यानारायण कुमार ने कहा कि पर्यावरण संकट को बचाने के लिए सबसे बड़ी आवश्यकता हरीतिमा संवर्धन की ही है। वृक्ष विषपायी शिव हैं जो वातावरण के जहर को पीते हैं।गायत्री परिवार ने तरुपुत्र महायज्ञ जैसी अनेक योजनाओं के अन्तर्गत हरीतिमा संवर्धन के लिए जन-जन में आस्था जगाई है।सबके सहयोग से यह कार्य होने लगें तो अभियान को कई गुना गति मिलेगी।प्रत्येक व्यक्ति को अपने जन्मदिन एवं विवाह दिवस के अवसर पर कम से कम एक वृक्ष लगाकर उसकी सेवा करनी चाहिए।वृक्षारोपण कार्यक्रम में गायत्री परिवार की महिला मंडल भी काफी सक्रिय भागीदारी निभा रही है जो हमलोगों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।
इस अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम के जिला प्रभारी रंगेश कुमार,अजीत शर्मा, ब्रजकिशोर शर्मा कौशल शर्मा, भारती जी,रंगनाथ शर्मा,पुरुषोत्तम कुमार, श्रवण कुमार एवं महिला मंडल जहानाबाद के सक्रिय कार्यकर्ता अनिता देवी,ममता देवी,उमा देवी, रिंकू देवी,सूरज देवी,सुनीता देवी,नीरू देवी, रिंकी देवी,दिव्या भारती, ममता कुमारी,आभा देवी, सुलेखा देवी,प्रिया कुमारी, नंदनी सहित कई लोग उपस्थित थे। जहानाबाद से दिनेश कुमार की रिपोर्ट।