www.bennews24live.com/Bharaas

सुशासन की पुलिस पर अपराधियों ने कुल्हाड़ी से किया हमला दो पुलिसकर्मी घायल

Ben News 24 Live

जहानाबाद । बिहार के जहानाबाद जिले के नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कल्पा थाना के दर्शन विगहा गांव में अपने बेटे की हत्या की साजिश रहने वाले कुख्यात अपराधी सुनील टाईगर को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीम गयी हुई थी। जहानाबाद कल्पा ओपी क्षेत्र के दर्शन विगहा गांव में वांछित अपराधी सुनील टाइगर को पकड़ने गई कल्पा ओपी की पुलिस टीम पर अपराधी सुनील टाइगर ने धारदार हथियार से हमला कर दिया।

जिसमें पुलिस के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गये। आनन- फानन में दोनों घायल जवानों को जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां घायल जवानों का इलाज जारी है। पुलिस की टीम ने वांछित अपराधी सुनील टाइगर को काफी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया। घटना की सूचना मिलने के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक पांडेय सदर अस्पताल पहुंचे जहां घायल पुलिस जवानों का इलाज लिए सदा अस्पताल जहानाबाद लाया गया। उन्होंने बताया कि काफी बहादुरी के साथ पुलिस के बाकी जवानों ने अपराधी सुनील टाइगर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को यह सूचना मिली थी कि कुछ पुराने विवाद को लेकर वह अपने बेटे की हत्या करने की साजिश रच रहा था। इसी सूचना के आधार पर पुलिस उसे गिरफ्तार करने गई थी लेकिन अचानक उसने पुलिस की टीम पर हमला बोल दिया। जिसमें दो जवान घायल हो गये हैं। इसके बावजूद पुलिस की टीम पीछे नहीं हटी और काफी मशक्कत के बाद संजय टाइगर को गिरफ्तार कर थाने ले आई। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। जहानाबाद से दिनेश कुमार की रिपोर्ट।