October 18, 2024

www.bennews24live.com/Bharaas

डीएम ने लगाया जनता दरबार , सुनी फरियादियों की समस्या

Ben News 24 Live

जहानाबाद । जिले के जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय द्वारा अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन कर जिले के आमजनों के परिवादों को सुना गया एवं संबंधित पदाधिकारियों को उक्त परिवादों के निष्पादन हेतु आवश्यक निदेश दिया गया।
जिला पदाधिकारी के जनता दरबार मे लगभग 120 परिवाद प्राप्त हुए जिनमें ज्यादातर मामलें भू अर्जन, भूमि विवाद, हर घर नल का जल, पक्की नली-गली, आईसीडीएस इत्यादि से संबंधित थे। जिला पदाधिकारी द्वारा परिवादियों की समस्याओं को एक-एक कर सुना गया एवं सभी संबंधित पदाधिकारियों को जनता दरबार में आए सभी मामलों को विशेष रुप से ध्यान देते हुए ससमय निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। भूमि विवाद के मामलों के लिए अपर समाहर्ता, भूमि सुधार उप समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी एवं सभी अंचल अधिकारियों को विशेष रूप से ध्यान देने का निदेश दिया गया। भू अर्जन के मामलों में जिला भू अर्जन पदाधिकारी को नियमानुसार आवश्यक एवं त्वरित कार्रवाई करने का निदेश दिया गया।
जनता दरबार में प्राप्त परिवाद संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित किया गया एवं कुछ मामलों में संबंधित पदाधिकारियों को दूरभाष पर सूचित करते हुए आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।
वैसे मामले जो लोक शिकायत निवारण अधिनियम के अंतर्गत आते हैं उन्हें सुनवाई हेतु पंजीकृत किया गया और ऐसे मामले जो इसके अंतर्गत नहीं है उन पर कार्रवाई करते हुए, संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित निष्पादन करने एवं प्रतिवेदन भेजने के लिए निर्देशित किया गया।। जहानाबाद से दिनेश कुमार की रिपोर्ट।