October 18, 2024

www.bennews24live.com/Bharaas

कड़ी सूरक्षा के साथ मॉ दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन

Ben News 24 Live


लखीसराय जिले में बड़े ही धुमधाम से मॉ दुर्गा पूजा उत्सव लोगों ने मनाया है जहां आज बडी संख्या में भक्तजनों ने भावभीनी मॉ की विदाई दी है। इस मौके पर पुरी व्यवस्था के साथ जिला प्रशासन ने मुस्तैद दिखी।


लखीसराय जिले में मां दुर्गा की प्रतिमा जिला से लेकर प्रखंड तक के विभिन्न स्थानों पर स्थापित किया गया था लोगों ने बड़े ही धुमधाम से मां दुर्गा की पूजा अर्चना किया। जहां आज प्रतिमा का विसर्जन किया गया है कहते है कि देवी देवताओं के प्रतिमा विसर्जन के साथ शारदीय नवरात्रि का विधिवत रूप से समापन होता है।

आज हजारो भक्तों ने लखीसराय के विभिन्न मंदिरों में विस्थापित मॉ दुर्गा का प्रतिमा का विसर्जन किया है । लोगों ने मां की विदाई को लेकर गाजे बाजे के साथ जय माता दी और मॉ दुर्गा के भक्ति गीतों से गंुजयमान होता रहा है ।

मॉ दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन से पूर्व लखीसराय के पचना रोड़ चौक के पास बड़ी मॉ दुर्गा और छोटी मॉ दुर्गा का मिलन कराया गया है। इसके बाद शहर में स्थापित मॉ दुर्गा की मुतिया, भारत माता और काली माता जी का भी मिलन समरोहर किया गया है लोगों ने फुलो की बरसात किया इस मिलन वेला पर हजारो भक्तों मौजूद रहे। भीड़ को देखते हुए जिला पदाधिकारी मिथिलेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चंदन कुमार, एसडीपीओ सहित अन्य थाना प्रभारी अपने दलबल के साथ शांति कायम को लेकर मौजूद रहे है। संसार पोखर में भक्तजनो ने मॉ दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन नम् ऑखो से भावभीनी विदाई दिया है।