September 19, 2024

www.bennews24live.com/Bharaas

नौ दिवसीय लक्ष्मी नारायण महायक्ष में राम सीता की जयनारा से गुंजा माहौल

Ben News 24 Live


लखीसराय जिले के चानन प्रखंड के धनवह गाँव में चल रहे नौ दिवसीय लक्ष्मी नारयण महायज्ञ के छठे दिन बीती रात बृन्दावन से पधारी किशोरी गोर प्रिया के द्वारा किये जा रहे प्रवचन में हजारों श्रद्धांलुओं की भीड़ उमड़ी। बीती रात कथा के दौरान राम विवाह का आयोजन किया गया।किशोरी गोर प्रिया के द्वारा श्री राम विवाह की कथा भाव पूर्वक सुनाएं कथा के दौरान उन्होंने श्रीराम विवाह का बखान किया। राम.सीता विवाह की कथा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए।कथावाचक ने कहा कि सीता जी माता गौरी की पूजा के लिए फुलवारी से फूल तोड़ने जाती हैं। उसी फुलवारी में भगवान श्रीराम के दर्शन होते हैं। सीताजी की नजर श्रीराम पर पड़ती है तो वह मोहित हो जाती हैं।

दूसरी तरफ भगवान राम को सीताजी के पैरों में पहने गए नूपुरों की आवाज मोहित करती है। माता गौरी की पूजा करते समय सीता जी अपने वर के रूप में श्रीराम को मांगती हैं। कथावाचक ने राम सीता विवाह में माता जानकी का कन्यादान जानकीडी पंचायत के पूर्व उप मुखिया सह वी आई पी पार्टी के जिला अध्यक्ष सकलदेव बिंद के द्वारा कन्यादान किया गया जिसमे उनके द्वारा एक सोना का अंगूठीए एक चांदी का पायल पांच कांसा का बर्तनए साड़ी 5051रुपया नगद दे कर कन्यादान किया गया वही प्रखण्ड प्रमुख प्रतिनिधि दिनेश यादव के द्वारा भी कन्यादान किया गया इसके अलावा दर्जनों श्रद्धालुओं के द्वारा कन्यादान किया गया बताते चलें कि जब यज्ञ में अर्थ की कमी हो रही थी सारा सिस्टम कर मर गया था तो सकलदेव बिना के द्वारा चार दिन का टोटल खर्च उठा लिया गया खाने पीने आरती चौक सारा खर्च उठाया गया उनके द्वारा इस मौके पर यज्ञ का नेतृत्व कर्ता जयदेव महराज जी सुनील कुमार वर्मा, सुधीर मंडल, मथुरा यादव, ब्रह्मदेव यादव, विपिन यादव, शंभु नाथ मंडल, राजेंद्र मंडल सहित अन्य मौजूद थे।