October 20, 2024

www.bennews24live.com/Bharaas

जरूरतमंदों को उपलब्ध कराया कंबल

Ben News 24 Live


लखीसराय। महर्षि दयानंद वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा मंगलवार की रात किउल,मोकामा, बाढ़ रेलखंड पर अवस्थित विभिन्न स्टेशनों पर इस कड़ाके की ठंड में वस्त्र विहीन लोगों के बीच कंबल उपलब्ध कराया गया। क्यूल रेलवे स्टेशन प्रतिक्षालय के समीप संस्था के अध्यक्ष विंदेश्वरी रावत सचिव रणवीर कुमार उर्फ राणा आदि ने बताया कि क्यूल जंक्शन के अतिरिक्त बाढ़,मोकामा स्टेशनों पर भी जरूरतमंदों को कंबल उपलब्ध कराने का कार्य किया गया है। यह संस्था प्रति वर्ष ठंड के मौसम में कंबल वितरण करने का कार्य करते आ रहा है। खासकर वस्त्र हीन यात्रियों को ससमय यह सुबिधा उपलब्ध कराना इस संस्था का कार्य उद्देश्य रहा है।इस कार्य में लखीसराय जिला सचिव राकेश कुमार,जमुई के राकेश कुमार, रंजीत कुमार,मुकेश कुमार,सितोस, संटू मंडल,चंदन पाण्डेय,मो इदरीश आदि का सराहनीय योगदान रहता है।