October 19, 2024

www.bennews24live.com/Bharaas

भारत जोङो अभियान को लेकर कांग्रेस कार्यालय में बैठक की गती।

Ben News 24 Live

नवादा:- बिहार प्रदेश कोंग्रेस अध्यक्ष के द्वारा आगामी 5 जनवरी से बांका से शुरू हो रहे भारत जोड़ो यात्रा जिसे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा रवाना किया जाएगा जो बिभिन्न जगहों से गुजरते हुए बोधगया में समाप्त होगा उसमे जिले की भागीदारी के लिए तैयारी पर गंभीरता से विचार करने के लिए पूर्व विधायक रवि ज्योति जो कार्यक्रम के जिला प्रभारी है के निर्देशन में कोंग्रेस कार्यालय में बैठक हुई।बैठक में जिला अध्यक्ष सतीश कुमार उर्फ मटन सिंह के नेतृत्व में जिला के नेताओ ने भाग लिया।लोगो ने एक स्वर में कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज की जरूरत है जिसे बिहार प्रदेश के कोंग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बिहार में शुरू किया उसमे नवादा की भागीदारी बहुत जरूरी है।नवादा कोंग्रेस का गढ़ रहा है।राजगीर के पूर्व विधायक रवि ज्योति ने कहा कि यात्रा को सफल बनाना है ताकि इसकी सफलता की गूंज दिल्ली तक जाए।