October 19, 2024

www.bennews24live.com/Bharaas

बढ़ते अपराध को लेकर भाजपा का धरना सुशील मोदी और विजय सिंहा की अगुवाई

Ben News 24 Live


बिहार के बाद जिले में बढ़ते अपराध दुष्कर्म एवं हत्या को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रामगढ़ प्रखंड में दिया एक दिवसीय महा धरना। लखीसराय जिले के रामगढ़ प्रखंड परिसर में जिले में बढ़ते अपराध दुष्कर्म हत्या एवं भ्रष्टाचार के विरोध में बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा के द्वारा रामगढ़ प्रखंड में एक दिवसीय बैनर लेकर शांतिपूर्ण धरना दिया गया। इस धरना प्रदर्शन में हाल ही में हुए चमघारा गांव में बलात्कार में संलिप्त बलात्कारी को अविलंब गिरफ्तार करने को कहा गया। धरना प्रदर्शन में जिला से लेकर प्रखंड तक के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित हुए। तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिहार के मुख्यमंत्री मुर्दाबाद मुख्यमंत्री हाय हाय जैसे नारे भी लगाए। इस मौके पर मुंगेर भाजपा विधायक प्रणव कुमार यादव बिहार शरीफ के विधायक डॉ सुनील कुमार कुशवाहा राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी प्रदेश उपाध्यक्ष पिंकी कुमारी कुशवाहा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद यादव रामगढ़ प्रखंड भाजपा अध्यक्ष प्रियरंजन पांडे हलसी प्रखंड भाजपा अध्यक्ष राजीव रंजन कुमार भाजपा जिला अध्यक्ष देवानंद साहू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।