October 19, 2024

www.bennews24live.com/Bharaas

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का आठवां अंचल सम्मेलन सामुदायिक भवन आजाद नगर में संपन्न।

Ben News 24 Live


लखीसराय जिले के रामगढ़ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का आठवां अंचल सम्मेलन रामगढ़ प्रखंड स्थित आजाद नगर के सामुदायिक भवन में किया गया। जिसकी अध्यक्षता कॉमरेड उमा देवी एवं कॉमरेड सुरेश साहू द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला कार्यकारिणी सदस्य रवि विलोचन वर्मा कॉमरेड राम पदारथ सिंह द्वारा किया गया। बैठक में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के अंचल मंत्री कॉमरेड चंद्रशेखर सिंह एवं सहायक मंत्री रामचंद्र चौहान को चुनाव कर बनाया गया। जिला कार्यकारिणी सदस्य रवि विलोचन वर्मा ने केंद्र सरकार की नीतियों पर प्रहार करते हुए कहा कि आज महंगाई चरम सीमा पर है देश में बेरोजगारी बढ़ गया है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पार कर चुका है। जो देश का राष्ट्रीय संपत्ति को बेच करके अपने चहेते को बांटने का काम किया है।वैसे भाजपा शासन को उखाड़ कर फेंक देना है। जिसको लेकर अंचल स्तरीय पार्टी को मजबूत करने के लिए हर प्रखंड में बैठक कर पार्टी को मजबूत करना है। बैठक में उपस्थित प्रखंड प्रतिनिधि कॉमरेड गणेश मोदी किशोरी बिंद मुरारी शर्मा सरस्वती देवी नगिया देवी प्रजापति चौरसिया मंगल बिंद सुरेश महतो नागेश्वर चौधरी सहित अन्य दर्जनों जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।