October 18, 2024

www.bennews24live.com/Bharaas

भगवान श्रीकृष्ण जी जन्म दिन पर वृक्षारोपण

Ben News 24 Live



पर्यावरण संरक्षण हेतु भारत देश ही नहीं संपूर्ण विश्व में वृक्षारोपण अभियान चलाकर लघु सघन वन तैयार करना आवश्यक है। इससे पर्यावरण संतुलन होगा।
पर्यावरण भारती के संस्थापक राम बिलास शान्डिल्य ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण जी का जीवनी हम मानव के लिए प्रेरणादायक है। भगवान श्रीकृष्ण जी के अपने मामा कंश थे। कंश दुष्ट था। उनकी माता देवकी एवं पिता वसुदेव जी को कंश ने कारागार में बंद कर दिए थे। कारागार में ही भादो माह के कृष्ण पक्ष अष्टमी को मध्य रात्रि में भगवान श्रीकृष्ण जी का जन्म हुआ। जन्म के बाद वसुदेव जी रात्रि में ही उन्हें वृन्दावन नन्द बाबा के घर यशोदा माता के पास पहुंचा दिये।
भगवान श्रीकृष्ण जी ने जन्म के बाद से ही संघर्ष किये। मानव कल्याण के लिए लीलाएं किये। परन्तु वे हमेशा खुश रहते थे। उनका जीवन हम सबों के लिए अनुकरणीय है। ऐसे देव पुरूष भगवान श्रीकृष्ण जी के जन्म दिन पर पौधारोपण अभियान पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण कार्य है।
पर्यावरण भारती के पौधारोपण कार्यक्रम में श्रीमती सरिता देवी, नीरज कुमार, विजय कुमार, आरजू बरनवाल ,योगेश कुमार, संतोष कुमार, अरविन्द कुमार, प्रेम प्रकाश, ऋषिदेव कुमार इत्यादि ने भाग लिए।