October 18, 2024

www.bennews24live.com/Bharaas

24 घंटे अखंड रामधनी यज्ञ को लेकर 141 सुहागिन महिलाएं एवं कुमारी कन्याओं

Ben News 24 Live

लखीसराय जिले के रामगढ़ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नंदनामा गांव में 24 घंटे अखंड रामधुनी यज्ञ को लेकर उपसरपंच सियाराम महतो के अध्यक्षता में जन जागरण समिति द्वारा निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा। इस कलश शोभायात्रा में 141 कन्या तथा सुहागिन महिला माथे पर कलश लेकर ढोल बाजे के साथ गांव भ्रमण करते हुए ग्रामीण तालाब पर पहुंची जहां आचार्य कृष्ण मुरारी पांडे द्वारा विधि विधान के साथ कलश में जल भरा गया। पुनः कलश यात्रा यज्ञ स्थल पर पहुंची यहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ व्रती विजय रजक के द्वारा कलश को स्थापित किया गया। एवं शुभ मुहूर्त देखते हुए 24 घंटे अखंड राम धुन यज्ञ का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर सुधीर राम भोली रजक नवल राम लाल राम बिहारी रजक सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।