September 16, 2024

www.bennews24live.com/Bharaas

व्यवहार न्यायालय के जज ने 10000 देकर एक गरीब ब्राह्मण को किया सहायता

Ben News 24 Live

जहानाबाद। जिले के व्यवहार न्यायालय के जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार सिंह ने एक गरीब ब्राह्मण को बैंक से ₹18000 कर्ज लिए जाने के बाद जब बैंक का कर्ज नहीं चूकता हो रहा था तो राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से उन्हें नोटिस किया गया। इसके बाद वह व्यवहार न्यायालय जहानाबाद पहुंचा। इस उपरांत जज साहब जब जिस बैंक से कर्ज ली गई थी उस बैंक के कर्मी के पास पहुंचे तो उस ब्राह्मण ने कहा कि हमारे पास 18000 रुपया देने के लिए नहीं है। जिला जज ने दिलेरी दिखाते हुए उन्होंने कहा कि मैं आपको 10000 रुपया देता हूं बाकी का रकम आप दे। और 5000 रुपया उसके पास थे और 3000 रुपया उसके साथ आए व्यक्ति ने देने की बात कही। इसके बाद गरीब ब्राह्मण ने बताया कि मैं बेटी की शादी में बैंक से 18000 रुपया का लिया था। इस बात की चर्चा जिले में जोर शोर से हो रही है।