October 18, 2024

www.bennews24live.com/Bharaas

महागठबंधन एवं जदयू कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल

Ben News 24 Live

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार महागठबंधन के साथ मिलकर सरकार बनाने के बाद प्रखंड क्षेत्र के महागठबंधन एवं जदयू कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।राजद कार्यकर्ता संजय यादव,नृपेंद्र कुमार,राजेश यादव,बच्चू यादव,नंदकिशोर यादव,शिवशंकर यादव,जदयू कार्यकर्ता नवलकिशोर महतों,बालेश्वर महतों,रघुवीर मंडल,रामदेव मंडल आदि ने इस नई सरकार को शुभकामनाएं देते हुए एक स्वर में कहा कि नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव मिलकर बिहार को नई ऊंचाई पर ले जायेंगे।

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन की नई सरकार बनी है। इससे लोगों में उत्साह का वातावरण है। नए गठबंधन की सरकार से विकास को नई गति एवं नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग बिहार को बदनाम करने में लगे हुए थे। मुख्यमंत्री ने बिहार के हित में और समाज के हित में अच्छा निर्णय लिया है।